शिविर : स्वास्थ्य खंड तियारा के तहत रसूह और रानीताल में सुबह 10 बजे से टीबी जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पोर्टेबल एक्सरे मशीन से लोगों की जांच की जाएगी।
समापन : इंदौरा उत्सव के समापन पर दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू मुख्यातिथि मौजूद रहेंगे।
कथा: ज्वालामुखी के धनोट में श्रीराम कथा के तीसरे दिन पंडित लखनपाल शर्मा पूर्वाह्न 11 बजे से प्रवचन करेंगे।
कथा : जवाली के टियूकरी गांव के राधा-कृष्ण एवं शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में दोपहर बाद तीन बजे कथा वाचक रघुनंदन सारस्वत कथा सुनाएंगे।
शिलान्यास : आयुष मंत्री आलमपुर उपतहसील की सकोह पंचायत में पूर्वाह्न 11 बजे विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता के कार्यालय का शिलान्यास करेंगे।
समारोह : आदर्श सीनियर सेकेंडरी विद्यालय परागपुर में सुबह साढ़े 10 बजे से वार्षिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।
काम की बात...
ओपीडी :
बिजली बंद : विद्युत उपमंडल कुदैल के अंतर्गत कुंसल, महाकाल और सकड़ी के अधीन आने वाले कुछ गांवों की विद्युत आपूर्ति विद्युत उपकरणों की आवश्यक मरम्मत के कारण बंद रहेगी।