फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता : रैत की पंचायत रछियालू में बलिदानी सुदर्शन कुमार की यादगार में पूर्वाह्न 11 बजे से एक दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन रछियालू खेल मैदान में किया जाएगा।
विज्ञापन


समारोह : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कौना में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा। इस दौरान कृषि बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान मुख्यातिथि होंगे।

भंडारा : एचपीसीए की ओर से धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 14 दिसंबर को होने वाली टी-20 मैच के सफल आयोजन के लिए इंद्रूनाग मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ भंडारे का आयोजन दोपहर 12 बजे से किया जाएगा।
विज्ञापन


ट्रायल : नगर परिषद मैदान कांगड़ा में अंडर-14 लड़कों की क्रिकेट टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन सुबह 10 बजे से किया जाएगा।

बैठक : पेंशनर हितकारी सभा देहरा की बैठक ज्वालामुखी में दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में 28 नवंबर को धर्मशाला में प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन



काम की बात...

ओपीडी : सिविल अस्पताल कांगड़ा के आपातकालीन वार्ड में रविवार को पूरा दिन डॉ. अमरीक अपनी चिकित्सा सेवाएं देंगे। वे दिनभर मरीजों की जांच करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें