फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। खंड चिकित्सा अधिकारी नगरोटा सूरियां के निर्देशानुसार राजकीय माध्यमिक पाठशाला समकेहड़ और राजकीय प्राथमिक पाठशाला समकेहड़ में तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रभारी दिनेश कुमार ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से खंड स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुभाष चंद और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक गुलशन देवी उपस्थित रहे। सुभाष चंद ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर बच्चों में भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बच्चों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों को शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर स्कूल प्रभारी दिनेश कुमार, राकेश कुमार, ममता रानी, आशा रानी, मोनिका देवी, पूजा देवी, निशा रानी सहित 70 बच्चे उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें