कार्यक्रम : श्री सत्य साईं बाबा के 100वें जन्मदिवस पर नगरोटा बगवां श्री सत्य साईं सेवा समिति की ओर से सत्य साईं आनंदम भवन में वाल विकास कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12 बजे किया जाएगा। महापुराण कथा : बंडी के घरथेड़ में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के पांचवें दिन कथा वाचक संवत कुमार दास दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक कथा सुनाएंगे।
परीक्षा : प्रदेशभर के विभिन्न केंद्रों में सुबह 10 बजे से स्पेशल एजुकेटर टेट का आयोजन किया जाएगा।
प्रतियोगिता : डीपीएस स्कूल तियारा में चल रही प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन दोपहर बाद तीन बजे किया जाएगा। इस दौरान विधायक पवन काजल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगे।
सम्मेलन : परौर में सुबह 10 बजे से सुलह भाजपा का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विधायक विपिन सिंह परमार मौजूद रहेंगे।
काम की बात....
- बिजली बंद : विद्युत मंडल धर्मशाला के तहत सुबह 10 से सायं 5 बजे तक धर्मशाला अस्पताल, आयुर्वेदिक अस्पताल, पीडब्लयूडी, आईपीएच, गुरूद्वारारोड, एसपी कार्यालय, डीसी कार्यालय, पुलिस लाइन्स, सिविल लाइन्स, सिविल बाजार, हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी, चीलगाड़ी, डिपो बाजार, काॅलेज रोड, कचहरी अड्डा और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
- अस्पताल ड्यूटी : नागरिक अस्पताल कांगड़ा के आपातकालीन वार्ड में डॉ. शैलजा अपनी चिकित्सा सेवाएं देंगी।