शिविर : स्वास्थ्य खंड थुरल के तहत सुबह 10 बजे से शिवनगर कॉलेज और ग्राम पंचायत लाहत में टीबी जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पोर्टेबल एक्सरे मशीन से लोगों की जांच की जाएगी।
समारोह : भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा संगठनात्मक जिला कांगड़ा की ओर से पूर्वाह्न 11 बजे 45 मील के एक निजी पैलेस में समारोह का आयोजन किया जाएगा।
महापुराण कथा : बंडी के घरथेड़ में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन कथा वाचक संवत कुमार दास दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक कथा सुनाएंगे।
वार्षिक समारोह : बिनवा स्कूल में सुबह 10 बजे से वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा मुख्यातिथि मौजूद रहेंगे।
वार्षिक समारोह : थुरल स्कूल में सुबह 10 बजे से वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें कृषि बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान मुख्यातिथि मौजूद रहेंगे।
काम की बात...
ओपीडी : नागरिक अस्पताल कांगड़ा में डॉ. अल्पना कायस्था (एसएमओ), डॉ. सुजाया (चर्म राेग), डॉ. काजल (गायनी), डॉ. मीनाक्षी (गायनी), डॉ. अरुण साेनी (बाल राेग विशेषज्ञ), डॉ. शैलजा (सोनोलॉजिस्ट) और डॉ. अमरीक (एमओ) अपनी सेवाएं देंगे। इसके अलावा दंत विभाग डॉ. संतोष और डॉ. डेजी अपनी सेवाएं देंगे।
सड़क बंद : परागपुर उपमंडल के अंतर्गत बणी से गरली सड़क के मरम्मत कार्य के चलते 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक हर प्रकार के यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इस दौरान गाड़ियों की आवाजाही के लिए वाया नक्की खड्ड-गरली और सदवां-चंबा मार्गों का उपयोग किया जाएगा।