- अधिवेशन : भारतीय क्षत्रिय घृत बाहती चाहंग महासभा हलका शाहपुर के तत्वावधान में सुबह 10 बजे संघर्ष से समाधान अधिवेशन कार्यक्रम का आयोजन खेल मैदान राजोल में किया जाएगा।
- विधायक सुनेंगे समस्याएं : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया पूर्वाह्न 11 बजे कांग्रेस कार्यालय रैत में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
- परीक्षा : प्रदेशभर के विभिन्न केंद्रों पर सुबह 10 टेट नॉन मेडिकल और दोपहर दो बजे से टीजीटी हिंदी टेट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
- प्रतियोगिता : पंचायत कंडी के युवा शक्ति क्लब की ओर से दो दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-21 वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन सुबह दस बजे कंडी स्कूल के खेल मैदान में किया जाएगा।
- समारोह : राजपूत कल्याण सभा हिमाचल प्रदेश उपमंडल कांगड़ा का वार्षिक समारोह पूर्वाह्न 11 बजे डीएवी स्कूल तियारा के पास आयोजित किया जाएगा।
- प्रतियोगिता : हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर कांगड़ा के न्यू कांगड़ा स्कूल के मैदान में जय मां बज्रेश्वरी क्लब कांगड़ा की ओर से करवाए जा रही हॉकी प्रतियोगिता का समापन और फाइनल मुकाबला दाेपहर 2:30 बजे खेला जाएगा।
काम की बात...
सड़क बंद : नगरोटा सूरियां के समीप पुखरबड़ 1410 डैम एरिया से ब्लोहड़-खब्बल गांवों को जोड़ने वाली संपर्क सड़क मरम्मत के कारण आठ से 16 नवंबर तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगी। इस संपर्क मार्ग से गुजरने वाले वाहन मरम्मत कार्य पूरा होने तक नगरोटा सूरियां-नन्दपुर सड़क से जुड़ने वाली 1410 डैम एरिया-खब्बल सड़क से होकर जाएंगे।
- ओपीडी : नागरिक अस्पताल कांगड़ा के आपातकालीन वार्ड में रविवार को डॉ. नेहा अपनी चिकित्सा सेवाएं देंगे। इस दौरान वे मरीजों की जांच करेंगी।