फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कथा : पितृ तर्पण परमार्थ गोसदन वटाहण में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन दोपहर बाद किया जाएगा। इसमें कथा अरविंद शरण महाराज कथा का गुणगान करेंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शनी: डाक विभाग की ओर से कला संग्रहालय कांगड़ा स्थित धर्मशाला में जिला स्तरीय फिलैटली प्रदर्शनी का समापन किया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक विशाल नैहरिया मुख्यातिथि रहेंगे।

कार्यक्रम : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देहरा में विजयादशमी पर कार्यक्रम का आयोजन करेगा। कार्यक्रम शहीद भुवनेश डोगरा स्टेडियम में शनिवार शाम को 4 बजे होगा।
विज्ञापन


बैठक : देहरी कॉलेज में पीटीए की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता : कुंज्जेश्वर महादेव मंदिर के सूबेदार मेजर मुंशी राम राणा मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होगा।

काम की बात...

पेयजल आपूर्ति बंद : उठाऊ पेयजल योजना देहरा टाऊन में जरूरी रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते नगर परिषद देहरा के तहत आते क्षेत्र और ग्राम पंचायत बाड़ी में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन


बिजली बंद : विद्युत उपमंडल शाहपुर के अंतर्गत 11 केवी हरनेरा के उचित रखरखाव एवं मरम्मत के लिए सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक हरनेरा, सद्दून, महार, बडज, डोहब, रेहलू और दुर्गेला में बिजली बंद रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें