फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नूरपुर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के 250, ईसीजी के लगेंगे 100 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। सिविल अस्पताल नूरपुर में अब मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए 250 और ईसीजी करवाने के लिए 100 रुपये चुकाने होंगे। इतना ही नहीं, अब मरीजों को अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की एवज में भी उपयोगकर्ता शुल्क के तौर पर ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। डेंटल सेवाओं की बात करें तो मरीजों को कंपलीट डेंचर लगवाने के लिए 900 रुपये की बजाय अब एक हजार रुपये, डेंचर रिपेयर के लिए 50 रुपये की जगह दोगुने 100 रुपये, जबकि दांत निकलवाने के लिए 40 की बजाय अब 50 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन

मेजर ऑपरेशन के लिए अब 500 रुपये की बजाय 700 रुपये अदा करने पड़ेंगे। इससे पहले अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए 200 रुपये और ईसीजी के लिए 70 रुपये वसूले जाते थे, लेकिन बुधवार को स्थानीय विधायक रणवीर सिंह निक्का की अध्यक्षता में हुई नूरपुर अस्पताल की रोगी कल्याण समिति बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की एवज में मरीजों से वसूले जाने वाले शुल्क में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया। सर्जिकल एक्सट्रेक्शन के लिए 110 रुपये की जगह अब 150 रुपये और आरवीजी (डेंटल) के लिए 50 रुपये वसूलने को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा आरकेएस की बैठक में अस्पताल परिसर में बाहरी/अनधिकृत वाहनों की पार्किंग के लिए पार्किंग शुल्क वसूलने का फैसला भी लिया गया। दोपहिया वाहनों के लिए 10 रुपये और चौपहिया वाहनों (कार/जीप) के लिए 50 रुपये की पर्ची कटेगी, जो छह घंटों के लिए मान्य होगी।
इस फैसले से अस्पताल परिसर में अनधिकृत पार्किंग की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए 66.30 लाख रुपये का बजट पारित किया गया। इसमें अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न मदों पर खर्च करने का प्रावधान रखा गया है। इससे पहले नूरपुर अस्पताल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट एवं आरकेएस की सदस्य सचिव डॉ. अनुपमा शर्मा ने बीते वित्तीय वर्ष 2024-25 की गतिविधियों और आय-व्यय का लेखाजोखा प्रस्तुत किया। इसे आरकेएस की गवर्निंग कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।
विज्ञापन

डाॅ. अनुपमा शर्मा ने मरीजों को बेहतर और गुणात्मक स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए स्थानीय विधायक रणवीर सिंह निक्का के समक्ष एक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर, दो कार्डियो माॅनिटर, कूलिंग चैंबर, हेमेटोलॉजी एनालाइजर जैसे तकनीकी उपकरण मुहैया करवाने का आग्रह किया। विधायक रणवीर सिंह निक्का ने अपनी सहमति प्रदान करते हुए आरकेएस की गवर्निंग कमेटी को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विधायक निधि के अलावा सांसद डाॅ. राजीव भारद्वाज के सौजन्य से हरसंभव मदद देने का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने अस्पताल में रिक्त चल रहे चिकित्सकों के पदों को भरने के लिए व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री से मिलकर स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित करने के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम अरुण शर्मा, नूरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष अशोक शर्मा, वन निगम के निदेशक योगेश महाजन सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

कहां कितना बजट होगा खर्च....


- आपातकालीन स्थितियों के लिए दवाइयां एवं लेबर रूम पर तीन लाख रुपये


- मशीनरी और तकनीकी उपकरणों की खरीदारी के लिए 2.50 लाख रुपये
- फर्नीचर की खरीद और मरम्मत के लिए तीन लाख रुपये


- आरकेएस कर्मचारियों की सैलरी के लिए 11.50 लाख रुपये


- आफिस के खर्चे (प्रिटिंग, स्टेशनरी व अन्य) के लिए 5.90 लाख रुपये


- मशीनरी/उपकरणों की मरम्मत व रखरखाव के लिए 2.20 लाख रुपये
- डीजी सेट/पीएसए प्लांट की एएमसी/सीएमसी के लिए 4 लाख रुपये।
- अस्पताल बिल्डिंग की मरम्मत के लिए 3.50 लाख रुपये
- इलेक्ट्रिक चार्ज/मरम्मत के लिए 3.70 लाख रुपये


- डायनोस्टिक सर्विस ( लैब, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, डेंटल) के लिए 12.50 लाख रुपये


- ऑक्सीजन सिलिंडर की रिफिलिंग के लिए 1.50 लाख रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें