फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा में 64 प्रतिशत को मिली वैक्सीन की पहली डोज: डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा जिले में 64 फीसदी लोगों को लगी वैक्सीन की पहली डोज
विज्ञापन

दो लाख 16 से ज्यादा लोगों को लगीं वैक्सीन की दोनों खुराक : डीसी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि जिला कांगड़ा में अब तक 9 लाख 75 हजार 951 लोगों को वैक्सीनेशन लगाई जा चुकी है। इनमें से 7 लाख 59 हजार 705 लोगों को वैक्सीन की एक खुराक दी जा चुकी है, जो कि कुल पात्र लोगों का 64 प्रतिशत है। वहीं, 2 लाख 16 हजार 424 लोगों को दोनों वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में टीकाकरण अभियान में तेजी लाई गई है और सभी लोगों को कवर किया जाएगा, ताकि कोविड की संभावित तीसरी लहर से बचाव किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी टीकाकरण केंद्रों पर 50 प्रतिशत स्लॉट 18 से 44 वर्ष के लिए और 50 प्रतिशत स्लॉट 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए उपलब्ध होंगे, जिन में पात्र पहली या दूसरी डोज लगवा सकेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र व्यक्ति आन स्पॉट टीकाकरण के लिए पंजीकरण करवाएं, जबकि शहरी क्षेत्रों में 50 प्रतिशत स्लॉट ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक टीकाकरण केंद्र पर 150 लोगों को वैक्सीन की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें