फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट नहीं तो क्यों करवा रहे कार्निवल : संजय शर्मा

Sun, 29 Sep 2024 06:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला में पत्रकार वार्ता करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा और अन्य। संवाद
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रदेश सरकार धर्मशाला को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के नाम पर बिना बजट कांगड़ा वैली कार्निवल करवाने जा रही है। बिना बजट के आयोजन इतना भी जरूरी भी नहीं है। कार्निवल के लिए पंचायतों से पैसा वसूलना ग्रामीणों का हक छीनना है। यह बात धर्मशाला में पत्रकारवार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा ने कही। इस दौरान उनके साथ राकेश शर्मा और विश्व चक्षु भी थे।
विज्ञापन

संजय शर्मा ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जब इसके लिए बजट ही नहीं है तो पंचायतों के साथ-साथ अन्य कई संस्थानों से पैसों की उगाही क्यों की जा रही है। सितंबर-अक्तूबर में हो रहे इस कार्निवल को न तो हम समर फेस्टिवल कह सकते हैं और न ही विंटर फेस्टिवल।
उन्होंने कहा कि कार्निवल का आयोजन पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए किया जा रहा है, लेकिन जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति दयनीय है। रोजाना इन सड़कों से जिले के मुखिया सहित अन्य उच्चाधिकारी गुजरते हैं, लेकिन उनका ध्यान भी सड़कों की स्थिति पर नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

कृषि विवि की जमीन हथियाना चाहती है सरकार
भाजपा नेताओं ने पर्यटन गांव परियोजना के लिए कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की जमीन के हस्तांतरण पर लगी रोक पर भी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने व्यापारी मित्रों को खुश करने के लिए ही कृषि विवि की जमीन को हथियाना चाहती है। अगर पर्यटन गांव का निर्माण करना ही है तो वह कहीं और भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एचपीटीडीसी के होटलों का निजीकरण करने जा रही है। एक ही विधानसभा क्षेत्र से 100 के करीब लोगों को आउटसोर्स पर निगम के होटलों में भर्ती किया गया है। इन आउटसोर्स पर तैनात कर्मियों को होटल मैनेजमेंट की ए-बी-सी तक पता नहीं है।
श्राद्ध में मां चिंतपूर्णी महोत्सव क्यों
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार हिंदुओं की भावनाओं के साथ भी खिलवाड़ कर रही है। श्राद्ध के बीच प्रदेश सरकार मां चिंतपूर्णी महोत्सव का आयोजन कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि प्रदेश सरकार को ऐसी भी क्या जल्दी आन पड़ी कि वे नवरात्र का भी इंतजार न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें