फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ''लंबित मांगों का समाधान न किया तो करेंगे विधानसभा का घेराव''

Sun, 23 Aug 2026 08:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। पेंशन एरियर के भुगतान और हाल ही में जारी संशोधित अधिसूचना की विसंगतियों पर पेंशनरों में सरकार के विरुद्ध आक्रोश पनप रहा है। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन नगरोटा सूरियां खंड इकाई के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी लंबित वित्तीय मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो प्रदेश भर के पेंशनर एकजुट होकर शिमला में विधानसभा का घेराव करेंगे और आंदोलन को तेज करेंगे।
विज्ञापन

इसी कड़ी में पेंशनरों की समस्याओं और आगामी रणनीति पर मंथन के लिए इकाई की मासिक बैठक 25 अगस्त को आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता खंड प्रधान गुरदेव भारती करेंगे।
खंड के वरिष्ठ उपप्रधान करतार सिंह और सुदर्शन कुमार सिहोल ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पेंशन एरियर के संबंध में जारी हालिया संशोधित अधिसूचना में कई व्यावहारिक कमियां हैं जिससे पेंशनरों को उनका वास्तविक हक नहीं मिल पा रहा है। छठे वेतन आयोग का बकाया एरियर, महंगाई भत्ते की लंबित किस्तें और वर्षों से अटके चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का भुगतान तुरंत किया जाए। पेंशन भुगतान की निर्धारित तिथियों में बार-बार किए जा रहे बदलावों से बुजुर्ग पेंशनरों को गंभीर आर्थिक संकट और मानसिक तनाव झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जीवनभर सेवाएं देने वाले बुजुर्गों को वैध वित्तीय लाभों के लिए बार-बार सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि अधिसूचना की खामियों को तत्काल दूर कर सभी बकायों का एकमुश्त या समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें