बैजनाथ (कांगड़ा)। भारत विकास परिषद की ओर से संसाल स्थित रोडू नाग मंदिर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पपरोला के प्रमुख व्यवसायी राकेश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। रामानंद चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव राजेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान परिषद के सदस्यों व अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के 40 से अधिक पौधे रोपे। इस अवसर पर स्वामी प्रेमानंद महाराज, स्वामी श्रीकृष्ण तीर्थ, प्रीतम भारती, संजय सोनी, जय गोपाल, रवीता भारद्वाज, युद्धवीर राणा, रिशव पांडव, पुष्पिंद्र सूद सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद