फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा हूं और हमेशा खड़ा रहूंगा : नीरज

विज्ञापन
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। जवाली ब्लॉक कांग्रेस की ओर से शनिवार को विश्रामगृह जवाली में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। नीरज भारती ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नेहरू के आदर्शों और विचारों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

नीरज भारती ने कहा कि उन्होंने राजनीति हमेशा कार्यकर्ताओं के लिए की है और आज भी कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के हितों के लिए वह हमेशा आवाज उठाते रहे हैं और भविष्य में भी उनके साथ खड़े रहेंगे। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चैन सिंह, महासचिव सुरिंद्र छिंदा, पूर्व चेयरमैन राजिंदर राजू, आईएमसी चेयरमैन मनु शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें