धर्मशाला। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठी में प्रवेश की चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी-2027) के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित होगी।
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला के प्राचार्य राजेश कुमार ने बताया कि पंजीकृत अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी https://cbseitms-rcil-gov-in/nvs/AdminCard/Admin2027Card लिंक पर जा सकते हैं।
उन्होंने अभिभावकों और अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय रहते प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और उसमें दिए गए परीक्षा केंद्र, तिथि तथा अन्य आवश्यक निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य है। ब्यूरो