फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नगरेटा बगवां में घर के ताले तोड़कर नकदी-गहने ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नगरेटा बगवां (कांगड़ा)। पुलिस थाना नगरेटा बगवां के तहत गांव सिंधुड़ में एक घर से अज्ञात चोरों ने नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। इस संबंध में थाना नगरेटा बगवां में एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता कमलेश कुमारी पत्नी शुभ जीवन निवासी गांव सियूंड ने बताया कि 13 जनवरी को वह अपने बेटे के साथ मायके गई थीं। 15 जनवरी को करीब 12:30 बजे जब वह घर लौटी तो घर के ताले टूटे हुए और अंदर सामान बिखरा हुआ पाया। जांच करने पर अलमारी से 48 हजार रुपये नकद, करीब 6 ग्राम सोने के जेवरात और पूजा घर में रखे ट्रंक से करीब 7 हजार रुपये गायब पाए गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 75 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी कांगड़ा अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए। मामले की जांच जारी है।नगरेटा बगवां में सूने घर से 75 हजार रुपये की चोरी, मामला दर्ज
नगरेटा बगवां (कांगड़ा)। पुलिस थाना नगरेटा बगवां के तहत गांव सिंधुड़ में सूने घर को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। इस संबंध में थाना नगरेटा बगवां में एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता कमलेश कुमारी पत्नी शुभम जीवन, निवासी गांव सिंधुड़, डाकघर टिहरा (तहसील नगरेटा बगवां) ने बताया कि 13 जनवरी को वह अपने बेटे के साथ मायके चली गई थीं। 15 जनवरी को करीब 12:30 बजे जब वह घर लौटीं तो घर के ताले टूटे हुए थे और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर अलमारी से 48 हजार रुपये नकद, करीब 6 ग्राम सोने के जेवरात और पूजा घर में रखे ट्रंक से करीब 7 हजार रुपये गायब पाए गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 75 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें