फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नागरिक अस्पताल चढ़ियार में फिर शुरू हुआ अमरण अनशन

Thu, 11 Sep 2025 07:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चढ़ियार (कांगडा)। नागरिक अस्पताल चढ़ियार में सुविधाओं की कमी को लेकर संघर्ष समिति ने एक बार फिर अमरण अनशन शुरू कर दिया है। बुधवार से समिति के 14 सदस्य अस्पताल परिसर में अनशन पर बैठ गए।
विज्ञापन

समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेश चतुर्थी उत्सव के चलते 10 दिन तक यह आंदोलन स्थगित रहा था, लेकिन अब क्षेत्र की जनता की समस्याओं को देखते हुए इसे दोबारा शुरू करना पड़ा। उनका कहना है कि नागरिक अस्पताल चढ़ियार में आज तक एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।
इसके कारण क्षेत्र की गरीब और दूरदराज के गांवों से आने वाली जनता को नजदीकी बड़े अस्पतालों में महंगे उपचार के लिए भटकना पड़ता है। संघर्ष समिति ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अस्पताल में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई गईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें