धर्मशाला। स्मार्ट सिटी स्ट्रीट लाइट परियोजना के दूसरे चरण के तहत कचहरी अड्डा क्षेत्र में जल्द हाईमास्ट लाइट स्थापित की जाएगी। इससे बस स्टॉप और आसपास के क्षेत्र में बेहतर रोशनी मिलेगी तथा यातायात व्यवस्था और राहगीरों की सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी।
स्मार्ट सिटी प्रबंधन के अनुसार करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से फेज-2 के तहत शहर में करीब 1700 स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य शुरू किया गया है। इसी योजना के तहत कचहरी अड्डा में हाईमास्ट लाइट लगाई जाएगी। साथ ही शहर में खराब पड़ी हाईमास्ट लाइटों की मरम्मत कर उन्हें दोबारा चालू किया जाएगा।
स्मार्ट सिटी धर्मशाला लिमिटेड के एजीएम विशाल ने बताया कि स्ट्रीट लाइट परियोजना के दूसरे चरण में कचहरी अड्डा में हाईमास्ट लाइट स्थापित करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा शहर में खराब पड़ी हाईमास्ट लाइटों को भी जल्द दुरुस्त कर पुनः रोशन किया जाएगा।