फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मसोत खड्ड पुल के पास एचआटीसी बस दुर्घनाग्रस्त, यात्रियों में मची चीख पुकार

Sat, 27 Dec 2025 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
चतरोन क्षेत्र के मसोत खड्ड पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त एचआरटीसी बस। यहां बस के टायर सड़क से बाहर  - फोटो : चोरी के बाद मौके पर मौजूद लोग।
विज्ञापन
संधोल (मंडी)। चतरोन क्षेत्र के मसोत खड्ड पुल के पास हिमाचल परिवहन निगम की एक बस बुधवार दोपहर बाद करीब 2 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बस धर्मपुर से संधोल जा रही थी।
विज्ञापन

हादसा उस समय हुआ जब बस पुल पर चढ़ रही थी और अचानक बंद हो गई। बस पीछे की ओर लुढ़कने लगी और संतुलन बिगड़ने से बस के एक तरफ के पिछले टायर सड़क से बाहर निकल गए। कुछ ही पलों में स्थिति बेहद भयावह हो गई और यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
घटना के समय बस में करीब 12 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों की सांसें उस वक्त थम गईं, जब बस अनियंत्रित होकर खड्ड की ओर लुढ़कने लगी। हालांकि चालक की सूझबूझ के चलते बस को किसी तरह नियंत्रित कर लिया गया और खड्ड में गिरने से बच गई।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री या चालक को कोई चोट नहीं आई और न ही किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर है। बाद में दूसरी बस की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को सुरक्षित रूप से सड़क पर वापस लाया गया और यातायात बहाल किया गया। क्षेत्रवासियों में राजिंद्र मंढोतरा, कौल सिंह, भंवरी देवी, ब्रह्म दास, जगत राम, सलोचना देवी व देश राज का कहना है कि धर्मपुर डिपो की कई बसें खराब हालत में सड़कों पर दौड़ रही हैं।
विज्ञापन

पुरानी और जर्जर बसों की समय पर मरम्मत नहीं की जाती, न ही उनकी नियमित तकनीकी जांच होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें