फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दिवाली-भैया दूज पर लोगों को घर पहुंचाने के लिए स्पेशल बसें चलाएगा एचआरटीसी

Sun, 20 Oct 2024 05:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला मंडल की ओर से 30 अक्तूबर को दिल्ली से वोल्वो समेत 29 स्पेशल बसें चलाई जाएंगी
विज्ञापन

चंडीगढ़ और नालागढ़-बद्दी से भी 29 और 30 को मिलेगी स्पेशल बसों की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। दिवाली और भैया दूज पर बाहरी राज्यों से अपने घर आने वाले लोगों के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम स्पेशल बसें चलाएगा। निगम की ओर से डिमांड के अनुसार दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी-नालागढ़ से स्पेशल बसें चलाकर यात्रियों को सुविधा प्रदान की जाएगी। परिवहन निगम दिल्ली से जिला कागड़ा के विभिन्न स्थानों के लिए 30 अक्तूबर को साधारण और वोल्वो समेत 29 बसें चलाएगा। वहीं, निगम चंडीगढ़ और बद्दी-नालागढ़ से 29 और 30 अक्तूबर को स्पेशल बसें चलाएगा।
दिवाली पर बाहरी राज्यों में नौकरी और शिक्षा के लिए गए लोग वापस अपने घरों को आते हैं। इस कारण एचआरटीसी की ओर से स्पेशल बसें चलाई जाती हैं। इस बार भी निगम की ओर से दिल्ली से जिला कांगड़ा के लिए 29 बसें चलाने का निर्णय लिया है। इसमें दिल्ली से पालमपुर, बैजनाथ और धर्मशाला के लिए सात-सात, नगरोटा बगवां के लिए पांच और जोगिंद्रनगर और पठानकोट के लिए एक-एक साधारण बस, जबकि धर्मशाला के लिए एक स्पेशल वोल्वो भी चलाई जाएगी। वहीं, चंडीगढ़ से 29 अक्तूबर को चंबा, धर्मशाला, बैजनाथ, पालमपुर, नगरोटा बगवां और पठानकोट के लिए दो-दो बसें चलेंगी। इसके अलावा चंडीगढ़ से 30 अक्तूबर को चंबा और पठानकोट के लिए दो-दो और धर्मशाला, बैजनाथ, पालमपुर, नगरोटा बगवां के तीन-तीन स्पेशल बसें चलेंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा बद्दी-नालागढ़ से 29 अक्तूबर को पालमपुर के लिए एक स्पेशल बस चलेगी। वहीं, 30 अक्तूबर को चंबा, धर्मशाला, पालमपुर, नगरोटा बगवां, बैजनाथ और जोगिंद्रनगर के लिए एक-एक स्पेशल बस की सुविधा रहेगी। डिमांड बढ़ने पर बसों की संख्या में बढ़ोतरी भी की जा सकती है।
विज्ञापन

उधर, डीएम एचआरटीसी धर्मशाला मंडल पंकज चड्डा ने बताया कि दिल्ली से धर्मशाला मंडल के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 30 अक्तूबर को स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा जबकि चंडीगढ़ और बद्दी-नालागढ़ से 29 और 30 अक्तूबर दो दिन स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। त्योहार के बाद लोगों को अपने-अपने कार्याें के लिए जाने के लिए भी डिमांड के अनुसार स्पेशल बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें