फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आईपीएल मैचों के दौरान धर्मशाला में एचआरटीसी चलाएगा चार ई-बसें

Sun, 27 Apr 2025 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में मई में होने वाले आईपीएल मुकाबलों के दौरान दर्शकों को स्टेडियम तक पहुंचाने के लिए एचआरटीसी विशेष शटल सेवा शुरू करेगा। मेजबान पंजाब किंग्स टीम प्रबंधन ने हर मैच के लिए चार ई-बसों की मांग की है। ये बसें दाड़ी मेला ग्राउंड और जोरावर स्टेडियम से दर्शकों को स्टेडियम तक पहुंचाएंगी।
विज्ञापन

मैचों के दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले दर्शकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था जोरावर स्टेडियम, दाड़ी मेला ग्राउंड और पुलिस मैदान में की गई है। पुलिस मैदान से स्टेडियम की दूरी कम होने के कारण दर्शक पैदल पहुंच सकते हैं, लेकिन दाड़ी और जोरावर स्टेडियम से दूरी अधिक होने के कारण वहां से शटल बसों के माध्यम से सुविधाजनक आवागमन कराया जाएगा।पंजाब किंग्स टीम प्रबंधन ने एचआरटीसी से बसों के किराये का एस्टीमेट मांगा था, जिसे तैयार कर निगम प्रबंधन ने भेज दिया है।
अब पंजाब किंग्स की स्वीकृति मिलने के बाद शटल बसों की सुविधा को अंतिम रूप दिया जाएगा। एचआरटीसी की ई-बसों के माध्यम से दर्शकों को भीड़-भाड़ से बचाते हुए सुगम तरीके से स्टेडियम पहुंचाया जाएगा। धर्मशाला में चार मई को रात 7:30 बजे पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच पहला मुकाबला होगा।
विज्ञापन

इसके बाद आठ मई को रात 7:30 बजे पंजाब किंग्स दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगा। तीसरा मुकाबला 11 मई को दोपहर 3:30 बजे पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें