धर्मशाला। बरसात का मौसम धर्मशाला की एचआरटीसी वर्कशाप के लिए मुसीबत बनकर आता है। जरा सी बारिश होने पर वर्कशाप में पानी भर जाता है। इसके चलते यहां काम करने वाले मेकेनिकों को परेशानियों को सामना करना पड़ता है।
तेज बारिश के कारण बंद पड़ी नालियों से पानी की निकासी न होने के कारण पानी सीधे वर्कशाप के सर्विस शेड में घुसा जाता है । यहां तक कि वर्कशाप का मुख्य सर्विस डेक भी पानी से भर जाता है। इस कारण यहां पर मेकेनिक अपना काम नहीं कर पाते हैं।
बारिश थमने के बाद कर्मचारियों को सर्विस डेक से पानी निकाकलर गाड़ियों का काम करना पड़ता है। बुधवार को दोपहर 1:30 बजे जब अमर उजाला टीम की टीम बस स्टैंड से थोड़ा नीचे एचआरटीसी वर्कशाप पहुंची तो मुख्य प्रवेश मार्ग पर पानी ही पानी भरा था।
जिसमें केवल बड़े वाहन की गुजर सकते थे। थोड़ा आगे जाने पर पाया कि नालियां बंद होने के कारण पानी सीधा वर्कशाप में जा रहा था और मेकेनिक पानी और कीचड़ के बीच बसों की सर्विस कर रहे थे। इस दौरान कुछ मेकेनिक यही कहने लगे कि बारिश का पानी सीधे कमरों में चला आता है। जिससे वेल्डिंग मशीन के साथ पूरे बिजली पैनल में शॉटसर्किट होने का डर सताता रहता है। यही नहीं कार्यशाला की मुख्य रीढ़ सर्विस डेक में भी पानी भरा था। जिससे कई गाड़ियों की सर्विस का काम नहीं हो पा रहा था। हालात ऐसे थे कि पानी और कीचड़ में कर्मचारियों को काम करना किसी चुनौती से कम नहीं था फिर भी वे अपने काम में लगे हुए थे।
बरसात में काम करने में आती है दिक्कत : सुशील
वर्कशाप के हेड मेकेनिक सुशील धीमान ने बताया कि बरसात के अलावा जब भी तेज बारिश होती है तो पानी वर्कशाप के अंदर आ जाता है। इस कारण यहां कार्यरत कर्मचारियों को काम करने में दिक्कतों को सामना करना पड़ता है। इसके अलावा बिजली के पैनल में भी शॉट सर्किट होने का डर सताता रहता है।
इनसेट
बारिश में पानी से भर जाता है सर्विस डेक : संजय
मेकेनिक संजय कुमार ने बताया कि बरसात में अक्सर बारिश होने के चलते कर्मशाला की मुख्य रीढ़ कहे जाने वाला सर्विस डेक पानी से भर जाता है। जिसके चलते गाड़ियों के नीचे वाले हिस्से में होने वाला काम प्रभावित होता है। इसके अलावा परिसर में पानी भरने से काम करने में मेकेनिकों को दिक्कतों को सामना करना पड़ता है।
बजट आते ही ठीक होगी वर्कशाप की व्यवस्था : चड्ढा
क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि वर्कशाप में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का कार्य जारी है। इसके लिए बाकायदा एस्टिमेट भी बना लिया गया है। निर्माण और मरम्मत कार्य करने के लिए बजट मिलते ही समस्या को दूर कर दिया जाएगा।
लाइव.... धर्मशाला में एचआरटीसी वर्कशाप के प्रवेश रास्ते पर बारिश से भरा पानी।- फोटो : Kangra