फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: तीसरे दिन सुचारू हुई एचआरटीसी की बस सेवा

Fri, 24 Jul 2026 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
प्रका​शित समाचार - फोटो : katra news
विज्ञापन
जालग (कांगड़ा)। दो दिन से तकनीकी कारणों के चलते हारसीपत्तन नहीं पहुंच पा रही पठानकोट डिपो की हारसीपत्तन-अमृतसर एचआरटीसी (रात्रि) बस सेवा वीरवार को सुचारू हो गई। बस निर्धारित समय पर हारसीपत्तन पहुंची। शाम करीब चार बजे हारसीपत्तन से चलकर 4:40 मिनट पर जयसिंहपुर से अमृतसर के लिए रवाना हुई। इससे जयसिंहपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

तकनीकी खराबी के कारण मंगलवार और बुधवार को यह बस पालमपुर से ही अमृतसर के लिए रवाना हुई थी। बस के लगातार दो दिन हारसीपत्तन नहीं पहुंचने से लोगों को आशंका थी कि जयसिंहपुर से अमृतसर जाने वाली एकमात्र बस को पालमपुर तक ही सीमित न कर दिया जाए।
इस सारे मामले को वीरवार को संवाद न्यूज एजेंसी के माध्यम से अमर उजाला में प्रकाशित किया गया था। हालांकि क्षेत्र के लोगों का कहना है कि दिन के समय संचालित होने वाली हारसीपत्तन-अमृतसर बस सेवा अभी भी कई महीनों से बंद है। रात्रि बस सेवा के सामान्य होने से राहत जरूर मिली है लेकिन दिन के समय बंद पड़ी बस सेवा बहाल होने तक यात्रियों की परेशानी पूरी तरह खत्म नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें