फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विरासत-2026 में एचपीयू बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में शनिवार को हुए इंटर यूनिवर्सिटी कल्चरल फेस्ट ‘विरासत-2026’ में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने अपना परचम लहराया। विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एचपीयू की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। इस मौके पर श्री साई यूनिवर्सिटी पालमपुर के डीन अकादमिक अफेयर्स प्रो. वेद प्रकाश पटियाल ने बतौर मुख्यातिथि विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने बताया कि संस्थान का यह पहला प्रयास था, जिसमें चुनिंदा विश्वविद्यालयों को आमंत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस आयोजन को और बड़े स्तर पर ले जाया जाएगा। मुख्यातिथि प्रो. पटियाल ने धर्मशाला कॉलेज को ऐतिहासिक संस्थान बताते हुए कहा कि ऐसे मंचों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास और कौशल निखरता है।
डिक्लामेशन प्रतियोगिता में एचपीयू की आशिमा प्रथम, सीयूएचपी के आर्शित द्वितीय और एचपीटीयू के प्रदीप शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। सिंगिंग में एचपीयू के सूरज ने पहला, अरनी यूनिवर्सिटी के कृष्णा भट्ट ने दूसरा और एचपीटीयू के आर्यन शर्मा ने तीसरा स्थान पाया। एड मैड शो में एचपीटीयू की टीम-बी प्रथम, एचपीयू की टीम-ए द्वितीय और अरनी विश्वविद्यालय की टीम-सी तृतीय रही। ग्रुप डांस में अरनी यूनिवर्सिटी ने बाजी मारते हुए पहला, एचपीयू ने दूसरा और एचपीटीयू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें