फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आईपीएल के लिए इंद्रूनाग की शरण में एचपीसीए, आज होगा हवन-पूजन

Sun, 26 Apr 2026 05:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 11, 14 और 17 मई को आईपीएल मुकाबले होंगे। इन मैचों में मौसम के साफ रहने व सफल आयोजन की कामना को लेकर रविवार को एचपीसीए प्रबंधन प्राचीन इंद्रूनाग मंदिर में शीश नवाएगा। मंदिर में सुबह 9ः30 बजे विधिवत पूजा-अर्चना व हवन यज्ञ किया जाएगा, जबकि दोपहर 12.30 बजे से भंडारा किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम को हर प्रकार के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रारूपों की मेजबानी मिलने के दौरान प्रबंधन की ओर से इंद्रूनाग मंदिर में जाकर सफल आयोजन की मन्नत मांगने की पुरानी परंपरा रही है। इस बार भी धौलाधार की वादियों में स्थित इस खूबसूरत स्टेडियम को तीन आईपीएल मैचों की जिम्मेदारी मिली है। खेल प्रेमियों में इन मैचों को लेकर खासा उत्साह है।
शेड्यूल के अनुसार धर्मशाला में 11 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शाम 7:30 बजे से मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद 14 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस शाम 7:30 बजे से आमने-सामने होंगे, जबकि 17 मई को दोपहर 3:30 बजे से पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच भिड़ंत होगी।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आयोजित होने वाले आईपीएल के मैचों के दौरान साफ मौसम व सफल आयोजन की कामना को लेकर रविवार को प्रबंधन की ओर से प्राचीन इंद्रूनाग मंदिर खनियारा में पूजा व हवन पाठ और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। -मनुज शर्मा, महासचिव, एचपीसीए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें