फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सड़कों में कैसे होगा सुधार, जब सिस्टम ही बीमार

Tue, 19 Nov 2024 08:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी मंडल भवारना में 11 माह से अधिशासी अभियंता का पद खाली
विज्ञापन

एक अधिकारी के ऑर्डर हुए, लेकिन उन्होंने ज्वाइन करने से पहले ही कहीं ओर कर ली सेटलमेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
सुलह (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र सुलह के तहत लोक निर्माण विभाग मंडल भवारना इन दिनों विभागीय कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। यहां पर मंडल प्रमुख का दायित्व संभालने वाले अधिशासी अभियंता का पद दिसंबर, 2023 से खाली चल रहा है। इस कारण व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पा रही रही है।
कई बार यहां पर विभिन्न अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश हुए, लेकिन ज्वाइन करने से पहले ही अधिकारियों की ओर से अपनी सेटलमेंट कर ली जाती है। अगस्त माह में भी यहां पर खाली चल रहे अधिशासी अभियंता के पद पर एक अधिकारी के ऑर्डर हुए थे, लेकिन उन्होंने भी ज्वाइन करने से पहले ही अपनी सेटलमेंट कहीं दूसरी जगह कर ली। आलम यह है कि अब लोक निर्माण विभाग उपमंडल थुरल के सहायक अभियंता को अतिरिक्त कार्यभार के रूप में खाली चल रहे अधिशासी अभियंता के पद को संभालना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, मंडल के अधीन अभी और भी पद खाली चल रहे हैं। लोक निर्माण विभाग मंडल भवारना के अधीन कुल 3 उपमंडल आते हैं, जिसमें थुरल, धीरा और भवारना शामिल हैं। भवारना मंडल में कुल 61 पद स्वीकृत हैं, जिसमें वर्तमान समय में 33 पदों पर ही कर्मचारी तैनात हैं, 28 पद खाली चल रहे हैं, जोकि एक चिंता का विषय है। खाली चल रहे पदों में अधिशासी अभियंता का 1 पद, सहायक अभियंता का 1 पद, जेओए (आईटी) के 3 पद, क्लर्क/कनिष्ठ सहायक के 3 पद, एचडीएम का 1 पद, स्टेनो टाइपिस्ट का 1 पद, कनिष्ठ अभियंता (सिविल) के 3 पद, पटवारी का 1 पद, कार्य निरीक्षक के 6 पद, मेसन के 2 पद, कारपेंटर का 1 पद तथा चौकीदार के 5 पद मौजूदा समय में खाली चल रहे हैं।
कोट्स:

लोक निर्माण विभाग मंडल भवारना के तहत सड़कों का रखरखाव बेहतर ढंग से किया जा रहा है। विभाग की ओर से फील्ड में तैनात अधिकारियों से समय-समय पर सड़कों की स्थिति की रिपोर्ट मांगी जाती है । उसकी जांच भी की जाती है, साथ ही खाली चल रहे पदों के बारे में विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

- राजेश कुमार चोपड़ा, अधिशासी अभियंता (अतिरिक्त कार्यभार),लोक निर्माण विभाग मंडल, भवारना
कोट्स:

किस अधिकारी को कहां पर नियुक्त करना है, यह विभाग के मुख्य कार्यालय शिमला से तय किया जाता है। विभाग के सहायक अभियंताओं के 8 वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर उन्हें अधिशासी अभियंता के पद पर प्रमोट किया जाता है । कुछ एक सहायक अभियंताओं का 8 वर्ष का कार्यकाल पूरा होना अभी बाकी है, जिस कारण विभाग में अधिशासी अभियंता की कमी पूरे प्रदेश में चल रही है।
- विकास सूद, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग, उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें