धर्मशाला। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण कार्य के लिए नगर निगम धर्मशाला क्षेत्र में नियुक्त प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर निगम धर्मशाला में नियुक्त अधिकारी रजिंद्र कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रगणक, पर्यवेक्षकों के मार्गदर्शन में घर-घर जाकर मकान सूचीकरण का कार्य करेंगे। यह अभियान 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चलेगा। क्षेत्र के प्रत्येक भवन और परिवार से संबंधित जानकारी एकत्रित की जाएगी।
कर्मियों को दें सही और पूरी जानकारी : राधिका
नूरपुर (कांगड़ा)। तहसीलदार एवं जनगणना अधिकारी राधिका सैनी ने बताया कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य 16 जून से 15 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। उन्होंने लोगों से जनगणना कर्मियों को सही और पूरी जानकारी देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जानकारी गोपनीय रखी जाती है। संवाद