फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: खेल मंत्री के गृहक्षेत्र के तीन वार्डों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत

Tue, 02 Jun 2026 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव/जयसिंहपुर (कांगड़ा)। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले चार जिला परिषद वार्डों में से तीन पर जीत दर्ज कर भाजपा ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने गदियाड़ा, मझेड़ा और आलमपुर वार्ड में परचम लहराया है, जबकि लंबागांव वार्ड से कांग्रेस को जीत मिली है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार में खेल मंत्री यादविंद्र गोमा के गृह विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की इस बड़ी जीत को कांग्रेस के लिए एक करारा झटका माना जा रहा है। इन परिणामों को राजनीतिक विश्लेषक आगामी विधानसभा चुनाव के नजरिए से बेहद महत्वपूर्ण मान रहे हैं। चार में से तीन सीटों पर कब्जा जमाकर पूर्व भाजपा विधायक रवि धीमान ने क्षेत्र में अपनी राजनीतिक पकड़ को फिर से साबित कर दिया है।
हालांकि, बीडीसी चुनाव परिणामों में कांग्रेस फिलहाल भाजपा से आगे दिख रही है, लेकिन जिला परिषद की इस जीत ने भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है। उधर, पूर्व विधायक रवि धीमान ने चुनाव परिणामों पर कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर एकजुट होकर काम किया है। जिला परिषद चुनाव में मिली यह सफलता आगामी समय में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें