फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सपड़ी में नाली में मृत मिला फतेहपुर का होटल संचालक

Tue, 18 Feb 2025 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंर्तगत सोमवार को सपड़ी में होटल संचालक का शव नाली में मिला है। शव मिलने की सूचना पर ज्वालामुखी की टीम भी मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल पर उपस्थित लोगों के बयान कलमबद्ध किए। साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचित किया। खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजन घटनास्थल पर नहीं पहुंचे थे, जिसके चलते शव को उठाया नहीं गया था। मृतक की पहचान राकेश कुमार पुत्र प्रीतम चंद निवासी छत्राल डाकखाना डीयाना फतेहपुर के रूप में हुई है। राकेश ने सपड़ी में एक निजी होटल लीज पर लिया था।
विज्ञापन

शव मिलने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ज्वालामुखी विजय कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में व्यक्ति की छत से गिरने से मौत की आशंका पुलिस की ओर से जताई जा रही है। मृतक व्यक्ति के शरीर पर मौजूद कपड़ों को देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि वह नहाने के बाद छत के ऊपर टंकी का पानी चेक करने गया होगा और इसी बीच यह हादसा पेश आया होगा। डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने बताया कि मृतक के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी है। अब परिजनों के पहुंचने के बाद ही नाली में पड़े शव को निकाला जाएगा। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें