पंचरुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना पंचरुखी के अंतर्गत गांव बालू में एक कार पैरापेट तोड़कर सड़क से नीचे लुढ़क गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मोलीचक्क से तेज गति से आ रही कार पर ड्राइवर ने बालू में नियंत्रण खो दिया।
विज्ञापन
इससे कार सिविल सप्लाई के डिपो के पास नीचे गिर गई। इसमें किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है। वहीं, पुलिस थाना पंचरुखी प्रभारी विद्यासागर ने बताया कि इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।