फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: वीकेंड पर भी मंदा रहा होटल कारोबार

Sun, 23 Aug 2026 07:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला में निजी होटलों में 30 और निगम के होटलों में 40 फीसदी दर्ज हुई ऑक्यूपेंसी
विज्ञापन

बीते वीकेंड के मुकाबले पर्यटकों की आमद में गिरावट
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला में इस वीकेंड पर भी पर्यटकों की आमद उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। पर्यटन नगरी के निजी होटलों में 30 और निगम के होटलों में शनिवार को करीब 40 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है। बीते सप्ताह जहां श्रावण अष्टमी मेलों के चलते पर्यटन नगरी के होटलों में ऑक्यूपेंसी 50 फीसदी से पार पहुंची थी। वहीं इस इस सप्ताह के अंत में होटल कारोबार में पर्यटकों का ग्राफ नीचे आया है।
बरसात के दिनों में होटल कारोबार वीकेंड पर ही निर्भर रहता है, लेकिन इस सप्ताह हुई बारिश के चलते होटल कारोबार मंदा रहा है। होटल कारोबार से जुड़े हितधारकों की मानें तो बरसात का मौसम खत्म होने के बाद अब होटल कारोबार पटरी पर लौटने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-बॉक्स
शक्तिपीठों के आसपास एचपीटीडीसी के होटलों में दर्ज हो रही 80 फीसदी बुकिंग
शक्तिपीठों के आसपास लगते एचपीटीडीसी के होटलों में शनिवार को 80 फीसदी के करीब होटल ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है। एचपीटीडीसी प्रबंधन के अनुसार इसका कारण मंदिरों में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की संख्या है। मंदिरों में माथा टेकने के बाद श्रद्धालु होटलों का रुख कर रहे हैं।

बीते वीकेंड के मुकाबले इस वीकेंड पर होटल ऑक्यूपेंसी में कमी आई है। शनिवार को पर्यटन नगरी के निजी होटलों में करीब 30 फीसदी होटल बुकिंग दर्ज की गई है। - विवेक महाजन, महासचिव, होटल एवं रेस्तरांं एसोसिएशन धर्मशाला
विज्ञापन


एचपीटीडीसी के पर्यटन नगरी के होटलों में औसतन 40 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है। हालांकि शक्तिपीठों के आसपास उपलब्ध निगम के होटलों में करीब 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज हुई है। - कैलाश ठाकुर, एजीएम, एचपीटीडीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें