फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बड़ा भंगाल-होली सड़क पर सफर शुरू होने की उम्मीद

Sun, 13 Apr 2025 08:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
दो पुलों और 20 किलोमीटर सड़क के निर्माण लिए 28 करोड़ रुपये मंजूर, मार्च 2026 तक पूरा होगा काम
विज्ञापन

अभी बड़ा भंगाल से पैदल होली के लिए दुर्गम रास्तों से सफर करते हैं ग्रामीण
सड़क से जुड़ने के बाद कांगड़ा-चंबा की दूरी होगी कम, पैसे और समय की होगी बचत
सुरेंद्र कौर
धर्मशाल। चंबा के होली से बड़ा भंगाल के लिए निर्माणाधीन सड़क पर मार्च 2026 तक यातायात शुरू होने की उम्मीद है। इस सड़क पर आवाजाही शुरू होने से लोगों का सफर कम होगा । लोक निर्माण विभाग की ओर से होली को बड़ा भंगाल से जोड़ने के लिए सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसे मार्च 2026 तक पूर करने का लक्ष्य रखा है।
बैजनाथ के बड़ा भंगाल के चंबा के होली क्षेत्र से जुड़ने के बाद हजारों लोग लाभान्वित होंगे। अभी तक बड़ा भंगाल के लोग पैदल ही चंबा के होली के लिए सफर करते हैं या फिर उन्हें बैजनाथ पहुंचकर यहां से बस से पहले पालमपुर, गगल, शाहपुर, चंबा तक आने-जाने की सुविधा है। जो काफी लंबा सफर है। साथ ही समय और पैसों की बर्बादी होती है, लेकिन चंबा से बड़ा भंगाल के लिए सड़क का निर्माण हो जाने के बाद लोगों के आने जाने के लिए दो सड़क मार्गों की सुविधा मिल पाएगी और बड़ा भंगाल के लोग सीधा चंबा पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से विधानसभा क्षेत्र भरमौर के नयाग्रां की लाके वाली माता से होकर बड़ा भंगाल के लिए 20 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य किया जाना है। यह सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाई जा रही है। इसमें से अभी तक लगभग आठ किलोमीटर की सड़क का निर्माण कर दिया है। वहीं 12 किलोमीटर की सड़क का निर्माण कार्य किया जाना बाकी है। विभाग की ओर से कार्य प्रगति पर है। लोक निर्माण विभाग की ओर से दो पुलों सहित 20 किलोमीटर सड़क के लिए 28 करोड़ रुपये की डीपीआर भेजी गई थी। जिससे मंजूरी मिलने के बाद अब तक 12 करोड़ रुपये खर्च हो चुका है। वहीं बाकी बची सड़क में दो 40 मीटर स्पेन के पुल और 12 किलोमीटर की सड़क के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए मार्च 2026 तक का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


कोटस:

भरमौर से बड़ा भंगाल के लिए 20 किलोमीटर की सड़क का निर्माण किया जा रहा है। यह निर्माण 28 करोड़ रुपये से किया जा रहा है। अब तक 12 करोड़ रुपये से आठ किलोमीटर के करीब सड़क का निर्माण कर दिया गया है।
- इंद्र सिंह उत्तम, अधिशाषी अभियंता (डिजाइन), लोक निर्माण विभाग कांगड़ा-चंबा
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें