फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नाले में फेंके सरकारी सीमेंट के बैग किसके, जांच जारी

Sun, 13 Apr 2025 08:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक विभाग काे नहीं मिले पुख्ता सबूत, नाले में मिले हैं 100 से अधिक बैग
विज्ञापन

एसडीएम कांगड़ा ने खंड विकास अधिकारी काे दिए जांच के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
कांगड़ा। विकास खंड कांगड़ा की सलाेल पंचायत में शुक्रवार को नाले में लगभग 100 से अधिक सरकारी सीमेंट के बैग पड़े हुए मिले हैं। इस बारे में दूसरे दिन भी यह पता नहीं चल पाया है कि यह सीमेंट यहां पर किसने फेंका है। इसमें से कुछ सीमेंट के बैग खराब चुके हैं और कुछेक ठीक हालत में हैं।
हालांकि संबंधित पंचायत के मुखिया ने कहा है कि ये सीमेंट के बैग उनके नहीं हैं और उसी पंचायत के उपप्रधान ने बताया कि ये सीमेंट के बैग हमारी पंचायत के हैं, लेकिन इस संबंध में विभागीय अधिकारियाें के पास काेई लिखित में शिकायत किसी ने नहीं दी है।
विज्ञापन

फिर भी विभाग अपने स्तर पर इस मामले की जांच कर रहा है कि यहां पर यह सरकारी सीमेंट किसने फेंका है। नाले में सीमेंट हाेने की सूचना स्थानीय लाेगाें ने पंचायत प्रधान काे दी थी। सूत्रों का कहना है कि संबंधित पंचायत के वार्ड-5 में डंगे और रास्ते के लिए सीमेंट पंचायत की ओर से संबंधित वार्ड पंच काे दिया गया था, इसका उपयाेग समय पर नहीं हाे पाया और सीमेंट खराब हाेने कारण नाले में फेंका गया है। वार्ड-5 में जाे काम चला था, वह भी अभी आधा-अधूरा है। इस मामले की छानबीन के आदेश एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल ने खंड विकास अधिकारी कांगड़ा के दिए हैं।
बाक्स:

सलाेल पंचायत के तहत पड़ते नाले में सरकारी सीमेंट मिलने का मामला सामने आया था। इसकी जांच के आदेश संबंधित खंड विकास अधिकारी काे दे दिए गए हैं।
-इशांत जसवाल, एसडीएम कांगड़ा

पंचायत सचिव से इस मामले से संबंधित जानकारी मांगी गई है और इस मामले में किसी की तरफ से हमारे पास काेई लिखित में शिकायत नहीं आई है। अगर काेई लिखित में शिकायत देता है, ताे कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

-राजेश कुमार, खंड विकास अधिकारी, कांगड़ा

नाले में सरकारी सीमेंट के बैग किसने फेंके हैं इसकी छानबीन की जा रही है। अगर सीमेंट हमारी पंचायत का पाया गया ताे जिसने इस सीमेंट काे फेंका है उसके खिलाफ कार्रवाई अमल लाई जाएगी। कुछ लाेग हम पर सीमेंट फेंकने का आराेप लगा रहे हैं, लेकिन ये आराेप सरासर गलत हैं। हमारे जाे काम वार्ड-5 में चले थे वे पूरे हाे गए हैं और हमारे गाेदाम में काेई सीमेंट नहीं बचा था।
-पवना देवी, प्रधान, ग्राम पंचायत सलाेल
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें