फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शाहपुर अस्पताल में सफाई कर्मियों का बढ़ेगा मानदेय, दवा स्टोर खुलेगा

Tue, 04 Mar 2025 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। नागरिक अस्पताल शाहपुर में सोमवार को स्थानीय विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल पठानिया की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सफाई कर्मचारियों के काम करने के समय में बढ़ोतरी की जाएगी और उनका मानदेय भी बढ़ाया जाएगा। बैठक में यह भी सहमति बनी कि अस्पताल परिसर में एक दवाई की दुकान खोली जाएगी, जिसका संचालन रोगी कल्याण समिति के माध्यम से होगा।

साथ ही अस्पताल में बढ़ते हुए काम के मद्देनजर यहां पर दो पद डाटा एंट्री ऑपरेटर के भी सृजित किए जाएंगे, जिससे अस्पताल के विभिन्न कार्य सुगमता से हो सकें। बैठक में रोगी कल्याण समिति से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान पठानिया ने कहा कि रोगी कल्याण समिति के तहत वित्त वर्ष 2025-26 में 37,66,264 रुपये की धनराशि व्यय करने का बजट अनुमोदित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न संसाधनों से रोगी कल्याण समिति को 34,00,500 रुपये की आय होने की संभावना है जबकि 5,14,019 रुपये पिछले वर्ष के हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें