फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों के लिए हिमकेयर कार्ड महज कागज का टुकड़ा बना : बिक्रम

Sat, 19 Apr 2025 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पूर्व मंत्री एवं विधायक बिक्रम ठाकुर ने एक बयान जारी कर सुक्खू सरकार को संवेदनहीन सरकार करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रदेश की सुक्खू सरकार आम जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिमकेयर योजना भाजपा सरकार की एक ऐतिहासिक पहल थी। इससे प्रदेश के लाखों गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिली, लेकिन सत्ता बदलते ही कांग्रेस ने इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। आज स्थिति यह है कि प्रदेश के अस्पतालों में हिमकेयर कार्डधारक मरीजों को इलाज तक नहीं मिल रहा। मरीजों के लिए हिमकेयर कार्ड महज एक कागज का टुकड़ा बनकर रह गया है।
प्रदेश के गरीब और जरूरतमंद मरीज, जिनका इलाज हिमकेयर योजना के तहत पीजीआई चंडीगढ़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में होना था, वे सरकार की संवेदनहीनता के कारण इलाज से वंचित हो रहे हैं, क्योंकि सरकार ने 14 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान अब तक नहीं किया है। यह वही कांग्रेस सरकार है, जिसने सत्ता में आते वक्त वादा किया था कि वह जनकल्याण की योजनाओं को प्राथमिकता देगी, लेकिन अब हालत यह है कि प्रदेशभर में मरीज इलाज के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें