फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: 'हिमाचल ऑन सेल' के नारे पर जयराम-मुकेश भिडे़, सदन में आमने-सामने हुए

Tue, 17 Nov 2026 03:17 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)।

सार

तपोवन विधानसभा में भ्रष्टाचार पर लाए गए स्थगन प्रस्ताव के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आमने-सामने आ गए। जयराम ने पीटरहॉफ और तपोवन विधानसभा भवन सहित सरकारी संपत्तियों को बेचने की तैयारी के आरोप लगाए। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा तपोवन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार पर लाए गए स्थगन प्रस्ताव पर मंगलवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आमने-सामने हो गए। जयराम ठाकुर ने प्रदेश की बेशकीमती जमीन और सरकारी संपत्तियों को बेचने की तैयारी का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें पता चला है कि सरकार पीटरहॉफ को बेचने जा रही है और यही नहीं तपोवन स्थित विधानसभा को बेचने का भी विचार चल रहा है। क्या हिमाचल ऑन सेल है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली के नेताओं का भी इसमें संरक्षण हैं। इस पर मुकेश अग्निहोत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि जयराम ठाकुर आधारहीन बातें कर रहे हैं। उनका दावा गलत है। वह सदन में दस्तावेज रखें। न पीटरहाॅफ को बेचा जा रहा है और न ही तपोवन स्थिति विधानसभा परिसर को ही। कांग्रेस ने हिमाचल ऑन सेल का नारा पिछली भाजपा सरकार के खिलाफ दिया था। भाजपा अभी पांच साल और विपक्ष में बैठेगी।

दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक के बीच उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मेडिकल डिवाइस पार्क की जमीन को लेकर सरकार का पक्ष रखा। जयराम ठाकुर ने सदन में कहा कि बद्दी में सीईओ ने लैंड यूज बदल दिया है और वहां भवन खड़े हो रहे हैं। मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए दी गई जमीन पर प्लॉट बेचे जा रहे हैं। हमारे साथियों को भी कहा जा रहा है कि वे भी खरीदें। इसमें नेताओं का संरक्षण है और दिल्ली के नेताओं का भी हस्तक्षेप है। हिम चंडीगढ़ के पीछे जमीन मामले में भी बहुत बड़े गोलमाल की आशंका है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने पीटरहॉफ को पीपीपी मोड पर देने की चर्चा पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस संपत्ति के नाम से शिमला की पहचान है। दिल्ली में केजरीवाल से जमीन को लेकर उनके समय में बात हुई थी। उसका नक्शा बनाया गया था। अब वह 100 करोड़ रुपये की संपत्ति है और उसे भी पीपीपी मोड पर देने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि यह भी सुनने में आ रहा है कि तपोवन स्थित विधानसभा भवन को बेचने की तैयारी है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भी हस्तक्षेप करते हुए कहा कि सरकार के पास इस भवन को बेचने की कोई अथॉरिटी नहीं है। जयराम ने जवाब दिया कि हो सकता है यह बात अभी अध्यक्ष तक नहीं पहुंची हो, लेकिन हिमाचल ऑन सेल है।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के पास आज बोलने के लिए कोई विषय नहीं था। अचानक इन पर वज्रपात हुआ है। राजनीतिक विरोध करते हुए ये न जाने किस दुनिया में पहुंच गए हैं। इन्होंने सदन में कोई दस्तावेज नहीं रखा। मुकेश ने कहा कि सरकार ने न तो बेचने का कोई सौदा किया है और न ही हिमाचल को बेचने की प्रक्रिया शुरू की है। उन्होंने जयराम से पूछा कि दिल्ली से किसका दबाव बता रहे हैं, यह बताएं और दस्तावेज सदन में रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें