फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि के साथ वीरभूमि भी हिमाचल : चंद्र कुमार

Sun, 17 Aug 2025 08:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पुलिस मैदान धर्मशाला में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान परेड़ को स्लामी देते कृ​षि मंत्
विज्ञापन
धर्मशाला। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि हिमाचल देवभूमि के साथ-साथ वीरभूमि भी है। प्रदेश का पहला परमवीर चक्र मेजर सोमनाथ शर्मा ने हासिल किया था। कैप्टन विक्रम बतरा, कर्नल डीएस थापा और मेजर संजय सिंह ने भी अदम्य साहस दिखाकर परमवीर चक्र श्रेणी में स्थान बनाया।
विज्ञापन

वह पुलिस मैदान धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में बतौर मुख्यातिथि ध्वजारोहण करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने शहीद स्मारक में बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कृषि मंत्री ने कहा कि 2023 में आई प्राकृतिक आपदा से प्रदेश ने डटकर मुकाबला किया। इस वर्ष भी भारी बारिश और बादल फटने से जान-माल का नुकसान हुआ है। प्रभावितों के पुनर्वास के लिए सरकार ने राहत राशि को 25 गुना तक बढ़ाकर विशेष राहत पैकेज लागू किया है।
इस मौके पर स्वास्थ्य खंड गोलालपुर की टीम को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की योजनाओं की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में उन्होंने मोहिंदर अर्श द्वारा लिखित पुस्तक बिखरे मोती का भी विमोचन किया। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर कई कांग्रेस नेताओं के साथ विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन




डाढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह की धूम
चामुंडा (कांगड़ा)। मेजर सोमनाथ शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाढ़ में स्वतंत्रता दिवस भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त अध्यापक जेपी शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. रिकी शर्मा और उप प्रधानाचार्य रवि कुमार सहित स्कूली बच्चे व अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद


बैजनाथ और मुल्थान में मनाया स्वतंत्रता दिवस
बैजनाथ/मुल्थान/पालमपुर(कांगड़ा)। मुल्थान के बड़ाग्रां में देवा क्लब द्वारा 79वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित मेले के समापन समारोह में विधायक बैजनाथ किशोरी लाल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि यह दिन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करने, उनकी प्रेरणा से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लेने का है। वहीं, एसडीएम कार्यालय बैजनाथ में एसडीएम संकल्प गौतम ने ध्वजारोहण किया तथा भव्य परेड की सलामी ली। वहीं राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीड़ में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत कर्नल दीपक शर्मा थे। राजकीय उच्च विद्यालय सगूर में भी समारोह आयोजित हुआ। उधर, संयुक्त कार्यालय भवन परिसर पालमपुर में एसडीएम नेत्रा मेती ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। विधायक आशीष बुटेल विशेष अतिथि रहे। वहीं, हाई स्कूल मैंझा में मुख्याध्यापक सुनीत धीमान की मौजूदगी में सेवानिवृत कर्नल सुरेश धीमान ने तिरंगा फहराया। लाहला स्कूल में एक्स हवलदार इंद्रपाल ने तिरंगा लहराया। इसके अलावा इन्नरव्हील क्लब पालमपुर ने भगोटला स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया। संवाद
कांगड़ा में एसडीएम इशांत जसवाल ने ली सलामी
कांगड़ा। उपमंडल के संस्थानाें में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। समारोह एमसी ग्राउंड के स्थान पर जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांगड़ा में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल ने तिरंगा फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इसके साथ ही जमानाबाद, मटाैर स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूम की रही।

धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
राजा का तालाब/रैहन/रैत (कांगड़ा)। वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी की एनसीसी इकाई सहित अन्य ने 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस अवसर पर 70 एनसीसी कैडेट्स ने सक्रिय रूप से भाग लिया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रीय गान एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सचिन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मिनी सचिवालय परिसर जवाली में एसडीएम जवाली नरेंद्र जरियाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस की टुकड़ी ने सलामी दी। पीएमश्री स्कूल जवाली के बच्चों ने राष्ट्रीय गीत प्रस्तुतियां दीं। वहीं विकास खंड रैत की विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रधानों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। संवाद

नूरपुर में एसडीएम ने ली सलामी
नूरपुर/रे (कांगड़ा)। उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में एसडीएम अरुण शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। इस दौरान पुलिस, होमगार्ड, स्कूलों के एनसीसी, स्काउट्स एंड गाइड्स एवं एनएसएस की टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पारितोषिक प्रदान किए। उधर, इंदौरा की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बहादपुर में प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने ध्वजारोहण किया और एनएसएस के प्रभारी नितिन ठाकुर के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें