धर्मशाला। नगर निगम के पूर्व मेयर एवं धर्मशाला से कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने कहा कि केंद्र सरकार के आम बजट में बिहार की छाप है। क्योंकि बिहार में इसी साल चुनाव हैं। हिमाचल के हाथ खाली हैं। चुनावी राज्य बिहार पर ही केंद्र सरकार की मेहरबानी दिखी है।
हिमाचल जब आपदा से त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहा था, तब भी केंद्र सरकार ने कोई मदद नहीं की। चुनावी रैलियों में अक्सर हिमाचल को अपना दूसरा घर कहने वाले प्रधानमंत्री मौन रहे। केंद्र के बजट से हिमाचल को कई उम्मीदें थीं। रेलवे प्रोजेक्ट और एयरपोर्ट का खर्च केंद्र वहन करें, ऐसी हमें अपेक्षा थी। आशा थी कि देर से ही सही, केंद्र सरकार हिमाचल को विशेष पैकेज देगी, जो हिमाचल का हक है पर ऐसा हुआ नहीं।