उपमुख्य सचेतक और विधायक केवल सिंह पठानिया।
पालमपुर (कांगड़ा)। श्री साईं यूनिवर्सिटी पालमपुर की गवर्निंग बॉडी की बैठक हुई। बैठक में उप मुख्य सचेतक एवं विधायक शाहपुर गर्वनिंग बॉडी के सदस्य केवल सिंह पठानिया और विधायक पालमपुर एवं गवर्निंग बॉडी के सदस्य आशीष बुटेल विशेष रूप में मौजूद रहे।
बैठक में केवल सिंह पठानिया ने प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के तहत चिल्ड्रंस ऑफ़ स्टेट को साईं विश्वविद्यालय में मुफ्त शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए गवर्निंग बॉडी को प्रस्ताव पारित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि चिल्ड्रंस ऑफ़ स्टेट को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने वाला निजी क्षेत्र में पहला विवि होगा और निराश्रित बच्चों को उच्च शिक्षा मिल सकेगी।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय हर वर्ष दो बार गवर्निंग बॉडी की बैठक आयोजित करे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय आसपास के बच्चों के लिए 15 दिन का करियर काउंसलिंग शिविर भी आयोजित करें, ताकि बच्चों को सही लक्ष्य और सही विषय का चयन करने में सहायता मिलेगी।
विधायक आशीष बुटेल ने श्री साईं विवि पढ़ रहे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार की तरफ से हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। इससे पहले केवल सिंह पठानिया और आशीष बुटेल ने यूनिवर्सिटी की ओर से जॉइंट केंपस ड्राइव में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए। बैठक में कुलाधिपति एसके पुंज, प्रबंधक निदेशक तृप्ता पुंज, प्रो. चांसलर इंजीनियर कंवर तुषार पुंज, डीन एकेडमिक डॉ. वीपी पटियाल, डीन आर एनडी एंड इंजीनियरिंग डॉ. आरपी सिंह, प्रिंसिपल एसएससीईटी डॉ. विपिन गुप्ता, प्रिंसिपल एवं आईटी एक्सपर्ट डॉ. संजय पंडित, बीडीएम डॉ. अश्विनी शर्मा, रजिस्टर एवं सचिव डॉ. जाहिद अली मौजूद रहे।