फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Bus Accident: ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, नूरपुर में सड़क पर पलटी चलती बस, घायल अस्पताल में भर्ती

Sun, 03 May 2026 04:45 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर (कांगड़ा)।

सार

Himachal Bus Accident : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के नूरपुर में एक निजी बस सड़क पर पलट गई। वजह थी ड्राइवर को आया हार्ट अटैक। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और घायल सवारियों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेजा गया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
1 of 7
सड़क पर पलटी बस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर नूरपुर के समीप न्याजपुर में रविवार सुबह एक निजी बस (HP72 D3791) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटने से चीखो पुकार मच गई। चंबा से बस सुबह साढ़े छह बजे ऊना के लिए निकली थी और सुबह 11 बजे के करीब नूरपुर में पहुंचने पर यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बस चंबा से ऊना रूट पर जा रही थी। नूरपुर शहर के न्याजपुर में तीखे मोड़ पर बस चालक को हार्ट अटैक आ गया, जिससे बस चालक बेहोश होकर खिड़की से नीचे गिर गया और इस कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गई।
विज्ञापन

2 of 7
अस्पताल में भर्ती करवाए गए घायल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
इस हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए और बस में सवार घायल सवारियों को बाहर निकालकर उपचार के लिए नूरपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इस बीच स्थानीय पुलिस-प्रशासन सहित सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का, पूर्व विधायक अजय महाजन, वन विकास निगम के निदेशक योगेश महाजन, व्यापार मंडल के प्रधान अश्वनी सूरी सहित शहर के कई समाजसेवी भी अस्पताल पहुंच गए। बस में सवार 25 घायलों को सिविल अस्पताल नूरपुर में उपचार दिया जा रहा है। बस में सवार अधिकतर लोग जिला चंबा की बताई जा रही हैं। बस चालक सहित तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

3 of 7
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
नूरपुर सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. सतीश पॉल ने बताया कि इस हादसे में 28 घायलों में से 3 को गंभीरावस्था में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रैफर किया गया है और शेष घायलों का नूरपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिन्हें फिलहाल एहतियातन अगले 24 घंटों के लिए चिकित्सा निगरानी के लिए रखा है। उधर, एसडीएम अरुण शर्मा ने बताया कि इस सड़क में गंभीर रूप से घायलों को प्रशासन की ओर से 5-5 हजार रुपये और मामूली रुप से घायलों को 2-2 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की है। साथ ही नूरपुर अस्पताल में उपचाराधीन घायलों के बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

4 of 7
अस्पताल में घायलों का चल रहा उपचार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
उल्लेखनीय है कि न्याजपुर में निजी बस के अनियंत्रित होकर पलटने से एक बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि बस चालक को हार्ट अटैक आने से अनियंत्रित बस घटनास्थल के पास तीखे मोड़ के साथ गहरी खाई में जाने की बजाय सड़क के बीचोंबीच पलट गई, अन्यथा यहां बड़ा हादसा पेश आ सकता था। उधर, पुलिस अधीक्षक नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

5 of 7
सड़क पर पलटी बस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
कंडक्टर ने बताई हादसे की वजह
बस परिचालक अमित कुमार ने बताया कि बस जैसे ही न्याजपुर के समीप पहुंची तो बस चालक मनजीत सिंह को अचानक छाती में दर्द उठा और पल भर में ही बेहोश होकर खिड़की से नीचे गिर गया। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई और बस में चीखो पुकार मच गई। स्थानीय लोग भी तुरंत मदद के पहुंच गए और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने ट्रैफिक मोड़ा नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त बस के सड़क के बीचोंबीच पलटने से यातायात बाधित हो गया। इससे सड़क के दोनों तरफ जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान नूरपुर पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए ट्रैफिक को डिफेंस रोड की ओर मोड़ दिया, जिससे कुछ समय बाद यातायात बहाल हो गया।
विज्ञापन

6 of 7
दुर्घटनाग्रस्त बस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
घायलों के नाम व पता...
  1. मनजीत सिंह निवासी ऊना (चालक) रैफर टीएमसी।
  2. अमित कुमार (26) पुत्र राजेश कुमार निवासी गांव व डाकघर जौह तहसील घनारी जिला ऊना।
  3. ऊषा रानी (68) पत्नी हरी सिंह निवासी गांव व डाकघर बासा वजीरा तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा।
  4. भावना देवी (27) पत्नी नरेश सिंह निवासी गांव जनेरा डाकघर खज्जन तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा।
  5. ज्योति डोगरा (45) पत्नी रविंद्र डोगरा निवासी गांव व डाकघर सदवां तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा।
  6. निर्मला कुमारी (35) पत्नी हेमराज निवासी गांव मटेना डाकघर किरी तहसील व जिला चंबा।
  7. शविंद्र सिंह (47) पुत्र भगत राम निवासी गांव करडवेही डाकघर राजेरा तहसील व जिला चंबा।
  8. शरवीन (28) पुत्र सुच्चा लाल निवासी गांव कोटी तहसील व जिला चंबा।
  9. रघुवीर सिंह (45) पुत्र कारो राम निवासी गांव व डाकघर चौगान तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा।
  10. संजीव कुमार (34) पुत्र रूमालो राम निवासी गांव व डाकघर कमलाहडी तहसील व जिला चंबा।
  11. नितिन कुमार (07) पुत्र बॉवी कुमार निवासी गांव व डाकघर साहू तहसील व जिला चंबा।
  12. बॉवी कुमार (36) पुत्र भगत राम निवासी गांव व डाकघर साहू तहसील व जिला चंबा।
  13. जीवन सिंह (43) पुत्र प्रहलाद निवासी गांव व डाकघर युड तहसील व जिला चंबा।
  14. गुड्डो देवी (55) पत्नी मदन लाल निवासी गांव व डाकघर बाथरी तहसील व जिला चंबा।
  15. पिंकी देवी (32) पत्नी अजेश कुमार निवासी गांव पलेही डाकघर चकलू तहसील व जिला चंबा।
  16. कुमारी मानवी (08) पुत्री अजेश कुमार निवासी गांव पलेही डाकघर चकलू तहसील व जिला चंबा।
  17. सिया (02) पुत्री अजेश कुमार निवासी गांव पलेही डाकघर चकलू तहसील व जिला चंबा।
  18. शिव कुमार (38) पुत्र कर्म सिंह निवासी गांव वैली तहसील बनीखेत जिला चंबा।
  19. पियुशिका (19) पुत्री सुरिंद्र कुमार निवासी गांव चरुडी डाकघर सुखार तहसील नूरपुर।
  20. कनिका (24) पुत्री प्रेम चंद निवासी गांव व डाकघर गोली (वाथडी) तहसील डलहौजी।
  21. मिलाप चंद (03) पुत्र किशन चंद निवासी देलग डाकघर कुड्डी तहसील चुवाडी जिला चंबा।
  22. नितिका (24) पुत्री किशन चंद निवासी गांव घरोला डाकघर बाथडी तहसील डलहौजी। टीएमसी रेफर
  23. नैन्सी (18) पुत्री नीरज कुमार निवासी वार्ड-03 नूरपुर तहसील नूरपुर
  24. संगीता देवी (43) पत्नी नीरज कुमार निवासी वार्ड-03 नूरपुर तहसील नूरपुर।
  25. पिहू (11) पुत्री अजेश कुमार निवासी गांव पलेही डाकघर चकलू तहसील व जिला चंबा। टीएमसी रेफर
  26. अजेश कुमार (49) पुत्र हेम सिंह निवासी गांव पलेही डाकघर चकलू तहसील व जिला चंबा।
  27. निर्मला देवी (31) पत्नी बॉबी निवासी साहू तहसील चंबा।
  28. प्रवीण कुमार (28) पुत्र चैन सिंह निवासी जौका डाकघर कदला जिला चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घायलों का इलाज करते हुए डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
मुख्यमंत्री सुक्खू ने हादसे पर जताया दुख
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'नियाजपुर, नूरपुर के समीप एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस दुर्घटना में कई यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से दो की स्थिति गंभीर है। सभी घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल, नूरपुर में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार जारी है। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।'

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें