फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आंबेडकर के जीवन और भाईचारे के लिए किए प्रयासों पर डाला प्रकाश

विज्ञापन
ग्राम पंचायत पपलाह में  डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते ग्रामीण। स्रोत : जागरूक प
विज्ञापन
हमीरपुर/नादौन। जिलेभर में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। नादौन के ढगोह कांगू एवं आसपास के क्षेत्रों में बाबा रविदास मंदिर कमेटी ढगोह कांगू तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा नादौन के संयुक्त तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्र कार्यवाह डॉ. किस्मत कुमार व राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन


डॉ. किस्मत कुमार ने डॉ. आंबेडकर के जीवन और उनके सामाजिक समरसता व आपसी भाईचारे के लिए किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आंबेडकर का अंतिम व्यक्ति को मुख्य धारा में लाने का मार्ग आज भी प्रासंगिक है। इस मौके पर बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, विधायक आशीष शर्मा, पद्मश्री करतार चंद सौंखले, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला भी मौजूद रहे। राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर ने विशेष अतिथियों को सम्मानित किया। जय भीम युवा मंडल बटराण ने गांव रविनगर में श्रद्धांजलि दी।

मेरा युवा भारत हमीरपुर ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। डीसी कार्यालय परिसर में स्थापित आंबेडकर की प्रतिमा की स्वयंसेवकों ने साफ-सफाई की। माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विधायक आशीष शर्मा उपस्थित रहे। जिला युवा अधिकारी दीपमाला ठाकुर ने कहा कि माई भारत के स्वयंसेवकों ने जिले के सभी ब्लॉकों में कार्यक्रम आयोजित किए। कबीर पंथ समाज सुधार सभा ने सलासी में श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन






पपलाह में याद किए आंबेडकर

भोरंज/भरेड़ी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत पपलाह में ग्रामीणों ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी। सावित्रीबाई फुले महिला मंडल कार्यकारिणी ने आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला।



संविधान आंबेडकर की देन : सुमन
टौणी देवी (हमीरपुर)। जिला कांग्रेस कमेटी ने टौणी देवी माता मंदिर में जिला अध्यक्ष सुमन भारती की अध्यक्षता में आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान डॉ. भीमराव आंबेडकर की ही देन है।



बड़सर में निकाली रथयात्रा

बड़सर (हमीरपुर)। बड़सर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रथयात्रा निकाली। रथ में डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर स्थापित की थी। लोगों ने फूलमालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सुभाष ढटवालिया, राजेश बन्याल, पवन कुमार सहित कई लोग व्यक्ति उपस्थित रहे।





आंबेडकर के विचारों को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि : राजेंद्र राणा

ऊहल (हमीरपुर)। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने लग कढ़ियार में आंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि उनके विचारों को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धाजंलि है। उनका जीवन इस बात का उदाहरण है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, यदि इरादे मजबूत हों तो व्यक्ति इतिहास बदल सकता है।

ग्राम पंचायत पपलाह में  डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते ग्रामीण। स्रोत : जागरूक प

ग्राम पंचायत पपलाह में  डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते ग्रामीण। स्रोत : जागरूक प

ग्राम पंचायत पपलाह में  डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते ग्रामीण। स्रोत : जागरूक प

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें