फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला बस अड्डे से गांधी चौक तक हिचकोले खाकर हो रही आवाजाही

Wed, 15 Jan 2025 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला में रोजाना अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों के लिए 300 मीटर का सफर आसान नहीं है। लोगों को हर रोज गांधी वाटिका से बस अड्डे तक पहुंचने के लिए हिचकोले खाने पड़ते हैं। राष्ट्रीय सड़क मार्ग पिछले एक साल से बस अड्डे से लेकर चौक तक खस्ताहाल है।
विज्ञापन

सड़क पूरी तरह से उखड़ गई है, रोजाना गुजरने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की नजर कभी बदहाल सड़क पर नहीं गई, जिसका खामियाजा आम जनता को भरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क को दुरुस्त करने की मांग उठाई है। वहीं, नवनिर्मित कोतवाली बाजार के व्यापार मंडल का कहना है कि लंबे समय से सड़क की खस्ताहाल चल रही है। विभाग के समक्ष सड़क की मरम्मत करवाने की मांग रखी जाएगी।


लंबे समय से सड़क खस्ताहाल है। इस कारण बस अड्डे से कई बार गांधी वाटिका तक पहुंचना बहुत ही मुश्किल हो जाता है।
- प्रकाश सकलानी, स्थायी निवासी


धर्मशाला एक स्मार्टसिटी है और प्रदेश सहित अन्य राज्य के लोग धर्मशाला में घूमने आते हैं। लेकिन, कई जगहों पर स्मार्ट सिटी की सड़कों की खस्ताहालत पर्यटकों को मायूस कर देती हैं।
विज्ञापन

-पंकज चौधरी, धर्मशाला निवासी



मटौर से मैक्लोडगंज तक का सड़क मार्ग राष्ट्रीय सड़क मार्ग के अंतर्गत आता है। सड़क के किनारे लगे काम और भू-स्खलन के कारण सड़क की हालत खस्ता हो गई है। सड़क मार्ग की स्थिति खराब होने की जानकारी मिली है, जल्द ही इसकी मरम्मत करवाई जाएगी।
विज्ञापन

- विवेक संधू, सहायक इंजीनियर, राष्ट्रीय राजमार्ग शाहपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें