एपीएमसी के चेयरमैन किया नवनिर्मित भवन का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
कांगड़ा। खाेली में शुक्रवार काे 14 लाख रुपये से आधुनिक सामुदायिक पुस्तकालय भवन बनकर तैयार हाे गया है। इसका शुभारंभ शुक्रवार काे एपीएमसी जिला कांगड़ा अध्यक्ष निशु माेंगरा ने किया। पंचायत प्रधान केवल चौधरी की अगुवाई में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। लाखाें रुपये की लागत से तैयार भवन में बच्चें अब प्रतियोगी परीक्षाओं तैयारी कर सकेंगे।
इसमें एक साथ 35 से 40 बच्चों को पढ़ने की सुविधा होगी। इसमें बच्चाें काे बैठने के लिए अलग-अलग कैबिन बनाए जाएंगे, ताकि बच्चे आराम से पढ़ाई कर सकें। लाइब्रेरी को जल्द शुरू कर दिया जाएगा। निशु मोंगरा ने बताया कि इसके लिए कई एनजीओ सामने भी आए हैं, जो किताबों की कैटलॉगिंग और क्लासिफिकेशन में मदद करेंगे। लाइब्रेरी में किताब के नाम, लेखक के नाम या फिर अन्य माध्यमों से किताबों की खोज पाठक आसानी से कर पाएंगे। इसके अलावा ऑनलाइन भी किताबों की कैटलॉगिंग और क्लासिफिकेशन होगी। ग्रामीण क्षेत्र में पहली बार इस तरह का प्रयास हुआ है। पंचायत के प्रधान केवल चाैधरी ने कहा कि भविष्य में भी जनहित की योजनाओं को जारी रखा जाएगा। उन्होंने बताया लाइब्रेरी में किताबें, पत्रिकाएं और डिजिटल संसाधनों के माध्यम से विभिन्न विषयों पर जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। यहां वाईफाई की सुविधा भी उपलब्ध होगी। लाइब्रेरी में कम लागत पर किताबें, इंटरनेट और अन्य सामग्री प्रदान की जाएगी। उन्हाेंने बताया कि लाइब्रेरी पढ़ने, अध्ययन के लिए शांत और केंद्रित माहौल होगा।