फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: स्वास्थ्य मंत्री से मिले स्वास्थ्य कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल महासचिव लायक राम रघुबंशी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल्य से उनके कार्यालय में मिला। इस दौरान उन्होंने बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को पेश आ रही समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। इस दौरान उन्हें एक मांग पत्र भी सौंपा गया।
विज्ञापन


संघ के राज्य सचिव सुभाष चंद ने शुक्रवार को नगरोटा सूरियां में पत्रकारों को बताया कि संघ के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री से पदोन्नति का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के पदोन्नति आदेशों बारे में चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के निदेशक से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की पदोन्नति के बारे में निर्देश देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को शीघ्र पदोन्नत किया जाए और इसके आदेश जारी किए जाएं। इसके लिए महासचिव लायक राम रघुबंशी ने समस्त राज्य कार्यकारिणी की तरफ से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल्य का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें