फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक और पुलिस कर्मी सहित चार लोग पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला में सोमवार को ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी और सेना के जवान सहित चार पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं 9 लोगों ने कोरोना को मात दी है। बैजनाथ के पपरोला में ड्यूटी दे रहा 48 वर्षीय पुलिस जवान बिना किसी ट्रेवल हिस्ट्री के पॉजिटिव आया है। यह पुलिस कर्मी जयसिंहपुर के लंबागांव का रहने वाला है। पॉजिटिव आने के बाद उसे कोविड केयर सेंटर बैजनाथ में भर्ती किया गया है। नौ अगस्त को बंगलूरू से आया गरली-परागपुर का एक 52 वर्षीय सेना का जवान पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन

कांगड़ा आने के बाद उसे संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। पॉजिटिव आने के बाद उसे सैन्य अस्पताल योल भेज दिया गया है। जवाली उपमंडल के भोल गांव का 58 वर्षीय व्यक्ति संक्त्रस्मित पाया गया है, जो पंजाब से सात अगस्त को आया था। वहीं देहरा के बधाणा गांव का 60 साल का बुजुर्ग किसी के संपर्क में ने पॉजिटिव पाया गया है। सीएमओ कांगड़ा जीडी गुप्?ता ने मामले की पुष्टि की है। वहीं कांगड़ा में सोमवार को 9 लोगों ने कोरोना को मात दी है। कांगड़ा के तियारा गांव का 27 वर्षीय युवक, धर्मशाला के दाड़ी का 24 वर्षीय युवक व भवारना के धनौ गांव का 27 साल का युवक भी कोरोना को हराने में सफल रहा है। अब जिला कांगड़ा में कोरोना के कुल 618 मामले हो गए हैं। इनमें से 496 लोगों ने कोरोना को मात दी है और 119 लोगों का अभी भी उपचार चल रहा है। वहीं तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें