कांगड़ा। सिविल अस्पताल में शनिवार को स्वास्थ्य खंड तियारा के साैजन्य से विशेष एक्सरे शिविर लगाया गया। यह शिविर जोखिमपूर्ण आबादी तक पहुंच बनाने पर केंद्रित रहा। खंड स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी नीतिश मिन्हास ने बताया कि टीबी मुक्त अभियान के तहत कांगड़ा अस्पताल में विशेष निक्षय शिविर का आयोजन किया। इसमें लगभग 60 मरीजों के एक्सरे किए गए।
इसमें निक्षय शिविर के 31 और अन्य मरीजाें के लगभग 29 एक्सरे हुए। इस अभियान में एक्सरे के साथ-साथ जांच टेस्ट भी किए गए लेकिन बिजली कट लगने से शिविर में ज्यादा एक्सरे नहीं हाे पाए। शुक्रवार काे आए अंधड़ से बिजली की लाइनाें में तकनीकी खराबी के कारण कांगड़ा में लगभग एक से डेढ़ घंटे तक बिजली न हाेने के कारण शिविर में पहुंचे लाेगाें और अस्पताल प्रशासन काे परेशानी का सामना करना पड़ा। इस अवसर पर एसएमओ कांगड़ा अल्पना कायस्था और स्वास्थ्य देखभाल टीम मौजूद रही।
अस्पताल में नहीं बड़ा जनरेटर
सिविल अस्पताल में जाे जनरेटर है, वह छाेटा है, उससे एक्सरे मशीन चलाना संभव नहीं हैं। एक्सरे मशीन काे चलाने के लिए बड़े जनरेटर की जरूरत है। जिसके लिए विभागीय अधिकारियाें काे लिखित में सूचित किया जा चुका है।