फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पाईसा में व्यक्ति से चरस और शराब पकड़ी

Tue, 11 Feb 2025 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। जिला पुलिस देहरा ने नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत सोमवार को एक व्यक्ति से चरस और अवैध रूप से रखी देसी शराब पकड़ी है। सोमवार सुबह देहरा पुलिस ने पाईसा बाजार के निकट सूमो कार में बैठे एक व्यक्ति से 82 ग्राम चरस और आठ बोतल देसी शराब बरामद की। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सिहोटी खुर्द पंचायत निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी पाईसा में दुकान करता है और पुलिस को कुछ समय से उक्त व्यक्ति के नशे के अवैध कारोबार में शामिल होने की सूचनाएं मिल रहीं थी। पुलिस आरोपी पर नजर बनाए हुए थी। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर और गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें