संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे कंपनी में सामान लेकर आ रहे ट्रक ने बिजली के खंभे को तोड़ दिया। इससे बिजली के तार टूट गए। इस कारण दो घंटे तक क्षेत्र की बिजली बंद रही। गनीमत रही कि हादसे के दौरान सड़क पर कोई अन्य वाहन या राहगीर नहीं था, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, बिजली का खंभा टूटने के बाद विद्युत कर्मचारियों ने बिजली सप्लाई बंद कर दी और इसकी जानकारी संसारपुर टैरेस पुलिस को दी।
इसके बाद विद्युत कर्मचारियों ने दो घंटे बाद बिजली सप्लाई बहाल कर दी। उधर, विद्युत उपमंडल संसारपुर टैरेस के सहायक अभियंता जनकराज ने कहा कि खंभे के नुकसान का अनुमान लगाकर राशि ड्राइवर अथवा मालिक से वसूल की जाएगी।