फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: प्राकृतिक तरीके से उगाई गेहूं की फसल की कटाई शुरू

Tue, 06 May 2025 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में प्राकृतिक खेती से तैयार की गई गेहूं की फसल पक चुकी है। निचले क्षेत्रों के किसानों ने इसकी कटाई भी शुरू कर दी है। 15 मई के बाद जिलेभर के किसान अपनी फसल खाद्य आपूर्ति विभाग के खरीद केंद्रों में बेच पाएंगे। विभाग की ओर से तीन खरीद केंद्र बनाए गए हैं, जो फतेहपुर, सिविल सप्लाई सेंटर ढलियारा और नगरोटा बगवां में स्थापित हैं। विभाग की ओर से गेहूं के दाम 60 रुपये प्रति किलो तय किए हैं। इस बाद डिपुओं में प्राकृतिक खेती से तैयार की गई गेहूं की फसल बिकेगी। कांगड़ा के करीब 493 किसानों से 76.90 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


कांगड़ा के प्राकृतिक तरीके से तैयार गेहूं की कटाई शुरू हो गई है। जिले में 493 किसानों से फसल खरीदने का लक्ष्य रखा हैं। 15 अप्रैल से गेहूं की बिक्री शुरू हो जाएगी। आतमा एजेंसी की ओर से किसानों के खातों की जानकारी ले ली गई है। फसल का पैसे लोगों के खाते में ही जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. राज कुमार, परियोजना निदेशक, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें