फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: राजस्थान से बरामद की हरनोटा की युवती, ग्रामीणों ने जताई लव जेहाद की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। जवाली पुलिस थाना के अंतर्गत आते क्षेत्र हरनोटा से 2 अगस्त को लापता हुई लड़की को पुलिस ने राजस्थान में ढूंढ निकाला है। डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा ने बताया कि लापता लड़की को पुलिस की टीम ने गांव के एक लड़के के साथ राजस्थान से बरामद कर लिया है। जिसे रविवार शाम तक जवाली पुलिस थाना लाया जा सकता है। इस संदर्भ में हरनोटा गांव में रविवार को लगभग 500 लोगों ने लव जेहाद की शंका जताते हुए एक विशाल हिंदू सभा का आयोजन किया।
विज्ञापन

सभा में लोगों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि इससे पहले भी तीन वारदातें विशेष समुदाय के युवकों की ओर से घटित की जा चुकी हैं। अब यह चौथी घटना घटित हुई है। गांव के बुद्धिजीवी वर्ग ने बार-बार घिनौनी हरकतों को अंजाम देने के पीछे विशेष समुदाय के कुछ व्यक्तियों का हाथ होने की आशंका जाहिर की है। लोगों का मानना है कि अति गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले विशेष समुदाय के लड़के का यूं लड़की के साथ बरामद होने की घटना के पीछे कोई गहरी साजिश है। लोगों ने आशंका जताई है कि लव जेहाद को बढ़ावा देने वाली कुछ संस्थाओं से वित्तीय सहायता लड़के को मिली हो सकती है। हरनोटा गांव के लोगों ने हिमाचल सरकार और प्रशासन से मांग की है कि उपरोक्त घटना की निष्पक्ष जांच की जाए और इसमें दोषी पाए जाने वाले स्थानीय और बाहर के उन्मादी तत्वों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें