गुलेर (कांगड़ा)। देहरा डाक मंडल के तहत रविवार को हरिपुर उपमंडल के नवनिर्मित विभागीय भवन का केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकार्पण किया गया। देहरा डाकघर के पोस्टमास्टर राकेश कुमार ने बताया कि लोकार्पण के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने डाक विभाग में पिछले गत वर्षों में शुरू की गई आधुनिक योजनाओं और लोगों के कल्याण हेतु विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की सराहना की।
हरिपुर डाकघर को 1934 में शुरू किया गया था और अब इस डाकघर की 90 वर्षों के बाद अपना स्थायी भवन मिल गया है। इस भवन को बनाने में लगभग 31 लाख रुपये का खर्चा आया है। इस मौके पर डाक विभाग ने उपस्थित गणमान्य विभूतियों को राम जन्मभूमि पर जारी विशेष डाक टिकट भेंट स्वरूप दी गई अनुराग ठाकुर ने समारोह के दौरान सुकन्या समृद्धि योजना महिला सम्मान बचत योजना के लाभार्थियों को पासबुकें प्रदान की हैं। निदेशक डाक सेवाएं हिमाचल परिमंडल बिशन सिंह ने उपस्थित लोगों और सबका आभार प्रकट किया।